
जमशेदपुर : आज सावन की पूर्णिमा है. साथ ही प्रभु श्री कृष्ण के बड़े भाई बलभद्र का जन्मोत्सव भी. इस मौके पर जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित इस्कॉन मंदिर परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर सह महा आरती का आयोजन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इसमें जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने शिरकत की, और अपना स्वास्थ्य जांच भी कराया. साथ ही महाआरती में शामिल होकर परिवार और समाज के कल्याण की कामना की. सरजू राय ने राज्य की बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दी.



