
जमशेदपुर : राही नयी राह के पत्रिका के उप सम्पादक तथा राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान के कार्यकारिणी सदस्य सुनील कुमार सिंह (51 वर्ष) का पिछले बुधवार 18 अगस्त की प्रातः 3.30 बजे हृदयगति रुकने के कारण निधन हो गया। वे बीते कुछ समय से दुर्घटना के पश्चात स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव सह संरक्षक राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान बिजय कुमार सिंह, राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान के महासचिव सत्यनारायण अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य प्रभुदयाल अग्रवाल, मनोज कुमार बागड़ी, आशुतोष पारीक रेड क्रॉस सोसाईटी के चन्द्रमोहन सिंह, राकेश मिश्र ने सुनील कुमार सिंह के निधन पर दुख जताया तथा राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान की ओर से शोक प्रस्ताव लाकर शोक जताते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।



