
जमशेदपुर : कारगिल युद्ध के नायक रहे मनोहर कुंकल का निधन जम्मू कश्मीर के अमरनाथ में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से सोमवार को हो गया था। गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर सेना के विमान से रांची पहुंचा, जहां उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गयी. उन्हें शुक्रवार को पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा स्थित दोकट्ठा गांव में अंतिम विदाई दी जायेगी। मनोहर कुंकल का पार्थिव शरीर कल (शुक्रवार) प्रातः 07:00 बजे के करीब रांची से सड़क मार्ग से गम्हरिया चेकपोस्ट पर पहुंचेगा। वहां से सीधे चाईबासा उनके आवास के लिए प्रस्थान करेगा। (नीचे भी पढ़ें)

जमशेदपुर से सेरमोनियल के लिए सैनिक टोली और उनके परिवार के लोग तथा पूर्व सैनिक सेवा परिषद के लोग 06:00 से 06:30 के बीच सोनारी गोलचक्कर पर इकट्ठे होकर अपनी अपनी गाड़ियों से गम्हरिया होते हुए उनके घर के लिए प्रस्थान करेंगे। यह जानकारी आर्मी कैंप सोनारी में मनोहर कुंकल के बेटे, रिश्तेदार, आर्मी यूनिट के ऑफिसर, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के हवलदार भोला एवं हवलदार अनिल कुमार सिन्हा के साथ कैंप मीटिंग में तय की गई। मनोहर कुंकन के ही यूनिट एवं उनकी ही बटालियन में सेवा दिये हवलदार अमरदीप समद ने उनके वीर गति को प्राप्त होने पर दु:ख प्रकट किया एवं भावभीन श्रद्धांजलि दी।




