
जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोविंदपुर निवासी अमित कुमार पर बकाया रुपये मांगने पर नशेड़ियों ने जानलेवा हमला कर दिया. अमित पर हमला करने के बाद सभी मौके से फरार हो गए. इधर घायल अवस्था में अमित गोविंदपुर थाना पहुंचा जहां से उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया. एमजीएम अस्पताल में अमित का इलाज चल रहा है. घटना के संबंध में अमित ने बताया कि उसने सागर सिंह नामक युवक को 50 हजार रुपये उधार में कुछ पैसा दिए थे. जब उससे रुपये की मांग करने पर सागर ने उसे रुपये देने के लिए बुलाया. जब वह रुपये लेने पहुंचा तो सागर ने 8-10 लड़कों के साथ मिलकर लाठी और डंटा से मारकर घायल कर दिया. फिलहार अमित अस्पताल में भर्ती है.



