
जमशेदपुर : समाजसेवी राजकुमार अग्रवाल के संयोजन में उनकी कम्पनी हाई-टेक केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड के सीएसआर पहल पर आयोजित नेत्र शिविर यहां बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में नेत्र रोगियों की विदाई के साथ सम्पन्न हुआ. भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से आयोजित 611वें नेत्र शिविर के अंतिम दिन ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा की गयी, जिसके पश्चात रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, समाजसेवी बनवारी लाल खण्डेलवाल ने नेत्र रोगियों को चश्मा पहनाया तथा दवा प्रदान किया, जिसके पश्चात नेत्र रोगियो के आंखों की देखभाल के सम्बन्ध में जानकारी श्याम कुमार ने प्रदान किया, जिसके बाद नेत्र रोगियों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना के साथ विदा किया गया. इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि रेड क्रॉस सोसाईटी का 612वां नेत्र शिविर समाजसेवी महेन्द्र मोदी के संयोजन में उनकी स्वर्गीय पत्नी सविता मोदी के पुण्य स्मृति में 4 से 6 सितम्बर तक आयोजित किया जायेगा.
सेफ्टी फसर्ट एड डिजास्टर मैनेजमेंट ट्रेनिंग सत्र 5 से 10 सितंबर तक
भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रत्येक माह की भांति सितम्बर में 5 से 10 सितम्बर तक सेफ्टी फर्स्ट एड डिजास्टर मैनेजमेंट ट्रेनिंग सत्र का आयोजन किया जायेगा. इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के इच्छुक रेड क्रॉस कार्यकर्ता व अन्य क्षेत्र से आने वाले लोग रेड क्रॉस कार्यालय बिष्टुपुर में 31 अगस्त से 4 सितम्बर तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. एक सत्र में अधिकतम 30 लोगों का ही रजिस्ट्रेशन सम्भव है. प्रशिक्षण के दौरान सेफ्टी, फर्स्ट एड, डिजास्टर मैनेजमेंट की जानकारी के साथ माईनिंग सेफ्टी पर भी जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी.





