

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा में मंदिर तोड़ने के मामले के बाद शांति हो गयी. सोमवार की देर रात को हंगामा के बाद यह तय हुआ कि मंदिर को सनकी ने तोड़ दिया था, जिसको गिरफ्तार किया जायेगा और फिर तय हुआ कि मंदिर को नये सिरे से बनाया जायेगा. इसके तहत सिदगोड़ा के बारीडीह बागुननगर रोड नंबर 9 गांधी रोड स्थित उक्त मंदिर को फिर से बनवाया जा रहा है. सनातन उत्सव समिति के चिंटू सिंह के सौजन्य से उक्त मंदिर को फिर से बनवाया जा रहा है. इसको लेकर पूरी टीम ने काम शुरू कर दिया है ताकि फिर से मंदिर का निर्माण किया जा सके. सनातन उत्सव सममिति के बारीडीह नगर की टीम मनीष के नेतृत्व में काम शुरु कर चुका है. इस काम में अक्षय, राहुल मुखी, विकास सामंत, संजीव, बिपिन राव, अविनाश उपाध्याय भी शामिल है. इसके अलावा सनातन उत्सव समिति के अंकेश, राहुल, संजय सोना आदि की मौजूदगी में निर्माण कार्य करवाया गया. इस मंदिर का निर्माण कार्य पूरे तौर पर दो दिनों में समाप्त कर दिया जायेगा. (नीचे पढ़े योगी यूथ ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा)

दूसरी ओर, क्षतिग्रस्त शिव-काली मन्दिर का जायजा लेने योगी यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष मनोज माँझी एवं महानगर अध्यक्ष साकेत भारद्वाज के संयुक्त नेतृत्व मे एक प्रतिनिधि मंडल घटना स्थल पर पहुंचा एवं तत्पश्चात सिद्धगोड़ा थाना प्रभारी से भी मुलाक़ात की. मौक़े पर मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष समरेश सिंह भी उपस्थित थे. मौक़े पर उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए समरेश सिंह ने कहा की घटना के पीछे ईसाई मिशनरियों का स्पष्ट हाथ है जिन्हे चिन्हित कर सख्त से सख्त कानूनी करवाई की जरूरत है जो भोले भाले आदिवासियों को बहला-फुसलाकर उनका जबरन धर्म परिवर्तन करवा रहे है. इस मामले के आरोपी द्वारा थाना प्रभारी के मौजूदगी मे ये इकरारनामा लिखित रूप से गया है कि जल्द से जल्द उपरोक्त स्थान पर माँ काली की मूर्ति एवं शिवलिंग को स्थापित कर दी जायेगी. अगर ऐसा नहीं होता है तो योगी यूथ ब्रिगेड अन्य हिंदूवादी संगठनों के आपसी सहयोग से यहाँ मूर्तियां पुनः स्थापित करेगी. मौक़े पर मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष समरेश सिंह, जिला अध्यक्ष मनोज माँझी, महानगर अध्यक्ष साकेत भारद्वाज, श्रीकांत सिंह, आकाश सिंह, शशि ओझा,मनोज तिवारी, संतोष पोद्दार, माही कुमार, अनिल सुरेन, अंकित शुक्ला, विशाल सिंह, आदि उपस्थित थे.





