
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची में क्रांति यादव महासभा की एक बैठक हुई. बैठक में संस्था के अध्यक्ष ने पशुपालन के विषय में राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार को पशुपालन पर ध्यान देनी चाहिए. साथ ही जिस प्रकार शराब में सब्सिडी सरकार देती है, उसी प्रकार दूध में भी सरकार को सब्सिडी देनी चाहिए. उन्होंने कहा कि दूध के दाम हाल ही में सरकार ने बढ़ाये हैं, वहीं संस्था का मानना है कि सरकार दूध के दामों में सब्सिडी दे साथ ही ग्वालो को उचित दाम मिले. वही संस्था की बैठक में सूरज कुमार यादव को सरायकेला-खरसावां जिला का अध्यक्ष चुना गया.






