
जमशेदपुर : अखिल भारतवर्षीय युवा यादव महासभा के द्वारा साकची आमबगान में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर नंदोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सर्प्रथम कृष्ण आरती हुई, तत्पश्चात महिलाओं ने कृष्ण भजन का आनंद लिया। उसके बाद भोग वितरण किया गया। तत्पश्चात कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए बाइक की रैली न करते हुए सभी सदस्यों ने अपने कार में भगवान कृष्ण का पीताम्बरी झंडा लगाकर नगर भृमण करते हुए जुबली पार्क होते हुए मरीन ड्राइव उसके बाद आदित्यपुर से बिस्टुपुर होते हुए साकची में इसका समापन किया गया। इस कार्य्रकम में बड़ी संख्या में यदुवंशी समाज के गणमान्य लोग, युवा एवं महिलाए उपस्थित थे। (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम का आयोजन अखिलभारत वर्षीय युवा यादव महासभा के अध्यक्ष प्रताप कुमार यादव के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से भाजपा अध्यक्ष गुंजन यादव,, कांग्रेस नेता अखिलेश यादव,झामुमो नेता पप्पू यादव, विजय यादव, आनंदमय पात्रा, राजद नेता कमलेश यादव, उदित यादव, अश्विनी यादव, महेंद्र यादव, संजय यादव, आर डी यादव, संतोष, अभिषेक, सुन्नी यदुवंशी, राहुल यादव, अनिता देवी, रूपा देवी, इत्यादि लोग मौजूद थे।





