जमशेदपुर : जमशेदपुर में बीते दिनों कदमा थाना क्षेत्र से गायब एक युवती के मामले में अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने स्थानीय निवासी मो आरजू और औरंगजेब को हिरासत में लिया था. इधर दोनों ने पुलिस पर आरोप लगाया था कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की है. इसके साथ ही मामले को सांप्रदायिक रुप दिया जाने लगा. इसको लेकर मंगलवार को झारखंड एकता मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आफताब खान ने एक प्रेस वार्ता बुलाई और कहा कि कदमा थाना में घटी घटना से समाज के लोग काफी आक्रोशित हैं. (नीचे देखे पूरी रिपोर्ट)

कदमा थाना के प्रति जिसके विरोध आंदोलन होना तय है और यह आंदोलन किसी जाति विशेष को लेकर नहीं कदमा थाना में पदस्थापित पुलिसकर्मी के विरोध में जिन पुलिसकर्मी ने मानवता को शर्मसार कर रखा है. उन्होंने विहिप की ओर इशारा करते हुए कहा कि कुछ विवादित संगठन लोगों में दिग्भ्रमित पैदा कर रहे वैसे संगठन को औकात में रहने की हिदायत दी और फटे पजामे में पैर ना डालने का चेतावनी दे डाली. (नीचे देखे पूरी रिपोर्ट)

इधर हिन्दू पीठ जमशेदपुर के अध्यक्ष अरूण सिंह ने भी एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जमशेदपुर में लव जिहाद सोची समझी रणनीति के तहत बढाने का कार्य किया जा रहा है. उसी क्रम में झामुमो के नेता बाबर खान कदमा मे हुऐ एक लव जेहाद की घटना को प्रोत्साहित करने के लिए एंव पुलिस प्रशासन पर दवाब बनाने के लिए कदमा थाना एंव एस एस पी कार्यालय पर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने की जो रणनीति बनाये है. उन्होने कहा कि अभी हिंदुओं का त्योहार आने वाला है. अगर प्रशासन बाबर खान के द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर तुरंत रोक नहीं लगाती तो जमशेदपुर में किसी भी प्रकार का धार्मिक तनाव ना पैदा हो सकता है.





