
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत छोटाबांकी डैम में नहाने के दौरान तीन युवक पानी के बहाव में बह गए. बहते हुए तीनो डैम के स्लोप के पास पहुंचे जहां स्लोप में निकला रॉड उनके जांघ में जा घुसा. इधर घायलों के अन्य साथियों ने किसी तरह तीनो को पानी से बाहर निकाला और इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां तीनो को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया. घायलों में भुईयांडीह निवासी उदय सिंह, टेल्को आजाद बस्ती निवासी देव शंकर प्रधान और विक्की दास शामिल है. उदय और देव को ज्यादा चोट आई है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सभी घायल ऑनलाइन फूड डिलीवरी का काम करते है. सभी छोटाबांकी डैम में घूमने गए थे.



