
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत ईस्ट प्लांट बस्ती निवासी रंजीत कौर अपने भाई पर रुपयों का गबन करने का आरोप लगाते हुए सिटी एसपी से शिकायत करने पहुंची. रंजीत कौर ने बताया कि उसके भाई ने उसका घर बेच दिया और उसके हिस्से के आठ लाख रुपए अपने पास रख लिए. इस मामले को लेकर बर्मामाइंस थाने में भाई मनय के खिलाफ शिकायत की थी, जहां समझौता कराया गया. समझौते के अनुसार भाई ने उसे हर माह दो हजार रुपए देने की बात कही थी. शुरुआत में वह रुपए देता था, पर बीते एक साल से रुपए देना बंद कर दिया है, जिससे वह अपना जीवन यापन नहीं कर पा रही है. रंजीत कौर ने बताया कि घर बिक जाने के बाद उसके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं है. वह मानगो में किराए के मकान में रह रही है.




