
जमशेदपुर: जमशेदपुर के कदमा थाना में मो आरजू और औरंगजेब के साथ मारपीट करने के आरोप में एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दारोगा हर्षवर्धन और नीतीश कुमार को लाइन क्लोज करने का आदेश दिया है. इन दोनो पर थाना में आरजू और औरंगजेब को मारने का आरोप लगा था. इस मामले के बाद जेएमएम नेताओं द्वारा एसएसपी से शिकायत भी की गई थी, इसके अलावा कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई थी. शिकायत के बाद एसएसपी ने जांच का जिम्मा डीएसपी को सौंपा था. जांच में मारपीट करने की बात सही पाई गई जिसके बाद एसएसपी ने कार्रवाई की. बता दे कि 23 अगस्त को शास्त्रीनगर की एक युवती को धातकीडीह निवासी मो शहजाद भागा कर ले गया. इस मामले को लेकर थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए आरजू और औरंगजेब को हिरासत में लिया था.






