
जमशेदपुरः जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर- 6 के रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग लड़की बीते कई दिनों से लापता है. परिवार के लोगों द्वारा छानबीन के दौरान पड़ोस की एक महिला द्वारा भागकर ले जाने की जानकारी मिली. उसके बाद परिवार वालों ने घटना की जानकारी बिरसानगर थाने में दी. पुलिस के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार नहीं करने पर भुक्तभोगी परिवार के लोग गुरुवार को वरीय पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई. एसएसपी कार्यालय पहुंचे परिवार के लोग पड़ोसी प्रभा लोहार पर बहला फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया. सुनीता कर्मकार ने बताया 14 वर्षीय नाबालिग युवती को पड़ोस के ही महिला प्रभा लोहार के द्वारा भगाया गया है. लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. उन्होंने कहा नाबालिग लड़की के साथ किसी तरह की अनहोनी न हो,पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो साथ ही दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर वरीय पुलिस पदाधिकारी से न्याय की गुहार लगाने के लिए पहुंचे हैं. ताकि घर की बेटी को वापस लाया जा सके.





