
जमशेदपुरः जमशेदपुर के खासमहल स्थित कुंडू भवन में शनिवार को झामुमो जमशेदपुर प्रखंड समिति की एक बैठक हुई. इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड समिति के अध्यक्ष बहादुर किस्कू ने की. इस दौरान घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन के भगना बहादुर बेसरा के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया. जिसमे मृतक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण रखा गया. 10 सितंबर को खासमहल कुंडू भवन में सीएम हेमंत सोरेन के बड़े भाई दुर्गा सोरेन की जंयती मनायी जाएगी. 12 सितंबर को टाटानगर स्टेशन पर एक दिवसीय धरना देने निर्णय लिया गया है. इसके अलावा 23 सितंबर को बागबेड़ा के रानीडीह कोकेटोला में शहीद मोटका गोप का 32वां शहादत दिवस मनाया जाएगा. इन सभी कार्यक्रमों में कोविड नियमों का पूरी तरह से पालन करने का भी ध्यान रखा जाएगा. इस अवसर पर झामुमो नेता देवजीत मुखर्जी, नीता सरकार, मायावती टुडू, जोबा मार्डी, द्रोपदी मुंडा, जेना जामुदा, बबलू महतो, निजाम खान, मनोज नाहा, अली अख्तर, मोहम्मद अब्दुल रहीम खान, राजकुमार सिंह, अशोक अग्रवाल, राजीव कुमार, मैनुव्वल खान, गुडिया पात्रो,कविता चौरसिया, सरस्वती समाड, अनिल मुंडा, दीपक पाल, सोनाराम मुर्मू,शंकर, दास, सनत मंडल,सुरेंद्र शर्मा मौजूद थे.



