
आदित्यपुरः सरायकेला- खरसावां जिला के सरायकेला थाना क्षेत्र से होकर गुजरनेवाली टाटा- कांड्रा- सरायकेला मुख्य मार्ग स्थित गोपीडीह- नंदीडीह के समीप बीते रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने 25- 25 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग दिया है. वहीं उन्होंने ऐलान किया है, कि जल्द ही उन्हें सरकार द्वारा घोषित पॉलिसी के तहत एक लाख रुपए दिए जाएंगे. विदित रहे, कि बीते रविवार को ऑटो, मारुति और एलपीटी ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई थी. जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी. मृतकों में आरती लोहार, दिव्यांश लोहार, सोनू लोहार और रोशन मुंडू शामिल थे.



