जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीमावर्ती इलाका सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली नगर पर्षद में टेंडर को लेकर जमकर हंगामा हुआ. गुंडो ने वहां कई टेंडर डालने वाले ठेकेदारों को रोक दिया, जिसके लेकर पूरा हंगामा हुआ. वहां पुलिस बलों को भी तैनात नहीं किया गया था, जिस कारण गुंडो ने मनमर्जी की और हंगामा करते रहे. इस हंगामा के दौरान कई लोगों ने टेंडर नहीं डाला. कपाली नगर पर्षद के इलाके में 53 योजनाओं का टेंडर निकाला गया था. इस टेंडर को शनिवार को डालना था. इसके लिए सारे लोग जुटे थे, लेकिन गुंडों ने टेंडर डालने से ही रोक दिया. इसके बाद टेंडर का पेपर भी फेंकाफेकी कर दिया गया. हालात का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि टेंडर के दौरान बेल्ट भी गुंडो ने भांजी, जिसके बाद सारे ठेकादार भाग निकले. इस दौरान हंगामा होता गया. बताया जाता है कि इस टेंडर में खेल करने के लिए यह सब किया गया, जिसमें दफ्तर के लोग भी मिले हुए थे.






