
जमशेदपुर: जमशेदपुर के कदमा स्थित तीस्ता रोड क्वार्टर नंबर 98 व 99 में अपनी पत्नी, दो बच्चों और टीचर की निर्मम हत्या करने के आरोपी दीपक कुमार ने घाघीडीह जेल परिसर में आत्महत्या करने का प्रयास किया. दीपक ने जेल परिसर में लगे अग्निशामक यंत्र को खोलकर अपने मुंह में ले लिया. इधर जेल में मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे बचाया और इलाज के लिया एमजीएम अस्पताल ले गए जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया. घटना 2 सितंबर की है. इस मामले को लेकर जेल अधीक्षक नरेंद्र प्रसाद सिंह ने परसुडीह थाना में मामला दर्ज कराया है. बता दे कि अप्रैल माह में दीपक ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद अपने बच्चों की ट्यूशन टीचर की हत्या कर दी थी. बाद में उसे पुलिस ने धनबाद से उस वक्त गिरफ्तार किया था जब वह एक बैंक में रुपए जमा करने आया था.





