
चाईबासाः झामुमो सदर प्रखंड कमेटी की बैठक सोमवार को रेलवे ओवरब्रिज स्थित झामुमो कार्यालय में हुई। बैठक में 13 गांव को चाईबासा नगर पर्षद में शामिल किए जाने का विरोध किया गया। प्रखंड अध्यक्ष सतीश सुंडी ने कहा कि 13 गांव को एक बार फिर चाईबासा नगर पर्षद में शामिल किए जाने की साज़िश रची जा रही है। इस प्रकरण में चाईबासा के माननीय विधायक दीपक बिरुवा का नाम बिना किसी साक्ष्य के बेवजह जोड़ा जा रहा है। प्रखंड अध्यक्ष सतीश सुंडी ने कहा कि झामुमो और माननीय विधायक शुरू से ही चाईबासा नगर पर्षद में 13 गांव को जोड़ने का विरोध किया है और करता रहेगा। पूर्व में भी नगर पर्षद में 13 गांव का हस्तांतरण किया गया था, जिसे विधायक दीपक बिरुवा ने उक्त 13 गांव को नगर पर्षद से अलग करने में अहम भूमिका निभाई थी। माननीय विधायक दीपक बिरुवा के नेतृत्व में 13 गांव की जनता ने असफल कर दिया था। अगर पुनः ऐसा प्रयास होगा तो इस बार ऐतिहासिक जन आंदोलन होगा। (नीचे भी पढ़ें)

साक्ष्य पेश करें अन्यथा होगी कानूनी कार्रवाई :
वहीं नगर पर्षद विस्तार मामले विधायक दीपक बिरुवा पर हस्ताक्षर अथवा विधेयक लाए जाने का आरोप लगाने वालों को भी आड़े हाथों लिया गया। झामुमो ने साफ तौर पर इस मामले पर विधायक के नाम पर ओछी राजनीति कर जनता को दिग्भ्रमित करने वाले को साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा है, अन्यथा झामुमो ऐसे ओछी राजनीति करने वाले पर कानूनी कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। वहीं सकारात्मक राजनीति करने की चेतावनी दी।बैठक में प्रखंड सचिव मन्नाराम कुदादा, मंगल सिंह तियू, दिउरी चंद्र मोहन देवगम, डुबलिया बारी, सुशील सुंडी, नारायण देवगम, हरिश देवगम, सुभाष भंज समेत अन्य झामुमो नेता मौजूद थे।




