
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी स्थित कपाली बस्ती निवासी कुंती ठाकुर का घर बारिश और तेज आंधी तुफान में गिर गया था. इस घटना के बाद से कुंती देवी के पास रहने को घर नहीं था. वह किसी तरह अपना गुजारा कर रही थी. मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोटरी कल्ब के साथ मिलकर मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया और अपने स्तर से कुंती देवी के घर को फिर से खड़ा कर दिया. इधर सोमवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी की मौजूदगी में कुंती ठाकुर की बेटी ने गृह प्रवेश करवाया. कुणाल षाड़ंगी ने बताया कि बीते दिनों कुंती ठाकुर का घर आंधी पानी में गिर गया था. इसके बाद घर का निमार्ण करवाकर फिर से गृह प्रवेश करवाया गया है. अगर आगे भी उन्हे किसी चीज की जरुरत होती है तो भाजपा उनके साथ खड़ी है. इस मौके पर भाजपा के सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार, भाजयुमो नेता राहुल तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद थे.







