
जमशेदपुरः कल यानी 10 सितंबर को गणेश चतुर्थी है. भादो महीने के शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि पर भगवान गणेश की आराधना पूरे विश्व में की जाएगी. लौहनगरी जमशेदपुर में भी गणेश पूजा को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है. हालांकि इस वर्ष भी कोरोना नियमों को मानते हुए पूजा सादगी पूर्ण तरीके से मनाया जाएगा. कहीं भी मेले का आयोजन नही होगा. (नीचे भी पढ़े)
वैसे पूजा के पूर्व बाजारों में गणपति की मूर्ति की बिक्री हुई. छोटे आकार से लेकर बड़े आकार की मूर्तियां बाजार में देखे गए. वैसे इस बार सार्वजनिक पूजा सीमित मात्रा में होने के कारण बाजार में छोटे मूर्तियों की बिक्री हुई. वैसे मूर्तिकारों के अनुसार पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार लागत मूल्य में वृद्धि हुई है जिस कारण मूर्तियों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है.






