
जमशेदपुर : गुरुवार को आजसू जिला समिति पूर्वी सिंहभूम ने समाजिक न्याय मार्च निकाल कर 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर स्मार पत्र सौपने जा रहे आजसू कार्यकर्ताओ पर हुए पुलिसिया लाठीचार्ज के विरोध में साकची बड़ा गोलचक्कर पर हेमन्त सरकार का पुतला दहन किया. पुतला दहन का नेतृत्व पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रकाश विश्वकर्मा ने किया. इस दौरान आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि पिछड़ों की आवाज बनी आजसू को दबाने और मिटाने के लिए हेमन्त सोरेन की सरकार ने जबरन लाठीचार्ज करवाया है, हम सभी घटना से अचंभित हैं कि पुलिस ऐसा भी बर्ताव करती है लेकिन नहीं इससे आजसू पार्टी तनिक भी विचलित नही हुई है और ना ही भयभीत है बल्कि और मजबूत होकर इस राज्य के तुगलकी फरमान को खत्म कर जनता से किये वायदे पूर्ण करने का अभियान को जोर दे गांव से शहर और शहर से सदन तक आंदोलन करेगी.
उन्होंने कहा कि क्योंकि ये आंदोलन नहीं अधिकार है पिछड़े वर्ग का और इस अधिकार को कैसे प्राप्त किया जाता है ये आजसू जानती है और आजसू के प्रयास को आपकी लाठी गोली से नही दबाया जा सकता है बल्कि और मजबूती से सामना करने को तैयार है। पुतला दहन में मुख्य रूप से महिला नेत्री रानी देवी, लक्ष्मी कुमारी, सरस्वती देवी, यशोदा देवी, रानी कुमारी, मंजू देवी, गुड़िया देवी, बेबी देवी, बेबी कुमारी के साथ जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, मुन्ना सिंह ब्रजेश, कमलेश दुबे, संजय मालाकार, जुम्मन खान, संजय सिंह, कुंदन सिंह, अप्पू तिवारी, शैलेन्द्र सिन्हा, समरेश सिंह, प्रकाश विश्वकर्मा, जितेंद्र यादव, अशोक मण्डल, राजेश चौधरी, सोनू सिंह, राजेन्द्र सोनकर, शम्भु श्रवण, प्रदीप दास, लक्ष्मण बाग, चंगेज खान, चन्देश्वर पांडेय, मो सहजाद, हेमन्त पाठक, प्रमोद सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.







