
जमशेदपुर : जमशेदपुर के प्रख्यात चिकित्सक डॉ बिष्णु कुमार लाल (डॉ बीके लाल) का गुरुवार की सुबह निधन हो गया. वे करीब 70 साल के थे. वे जमशेदपुर के मानगो स्थित लाल क्लिनिक को संचालित करते थे. उनके निधन की खबर से चिकित्सा जगत में शोक की लहर है. वे मानगो डिमना रोड में लाल क्लिनिक चलाते थे. उनकी पत्नी डॉ शांति लाल है. वे अपना भरा पूरा परिवार छोड़ गये है. डॉ बीके लाल और उनकी पत्नी दोनों इंडियम मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) जमशेदपुर के लाइफ मेंबर रहे है. बताया जाता है कि वे करीब 20 दिनों से रांची के रिम्स अस्पताल में इलाजरत थे. वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. वे खुद फिजिशियन थे. उनके निधन पर आइएमए के महासचिव रह चुके डॉ मृत्युंजय सिंह समेत तमाम चिकित्सकों ने शोक जताया है. डॉ बीके लाल मानगो में एक सेवक के तौर पर जाने जाते थे, जो वहां आने वाले हर व्यक्ति की सुध लेते थे और मुफ्त में इलाज भी करते थे. उनकी पत्नी और उनका समाज में एक अहम योगदान था, जिनके निधन से मानगो क्षेत्र के लोग भी मर्माहत है.






