
जमशेदपुरः भारतीय जनता पार्टी गोविंदपुर मंडल द्वारा सेवा समर्पण सप्ताह के अंतर्गत देवस्थली को स्वच्छ रखने का अभियान चलाया गया. मंडल में दो जगहों पर इस अभियान को गति दी गई. प्रथम हाट बाजार स्थित दुर्गा पूजा मंडप तथा वटवृक्ष के सामने पड़े गंदगी को साफ कर ब्लीचिंग का छिड़काव किया गया. वहीं दूसरी ओर बाड़ीगोरा हनुमान मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाकर मंदिर के प्रांगण को साफ सफाई करके ब्लीचिंग का छिड़काव किया गया. कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, जिला कार्यसमिति कमलेश सिंह उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, अर्जुन कुमार, भूषण दिक्षित, महामंत्री शिवजी प्रसाद, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार पांडे, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मिथिलेश, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पिंकी सिंह, दुर्गावती देवी ने अपने पदाधिकारियों के साथ स्वच्छता अभियान में अपना योगदान दिया.




