
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में पुलिस आम जनता से सही समन्वय बनाकर रखने के लिए कई कार्यक्रम चलाती है. इसी के तहत पुलिस ने सामुदायिक पुलिसिंग की शुरुआत की है जिसमें ग्रामिण इलाकों में ग्रामिणों के लिए काई कार्यक्रम आयोजित किए जाते है. मंगलवार को इसी कार्यक्रम के तहत एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन के निर्देश पर डीएसपी मुसाबनी के नेतृत्व में डुमरिया थाना झेत्र के दामडीह, फुलझड़ी, रानी झरणा गांव में बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री, बैग , पेन कॉपी आदि का वितरण किया गया.






