
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की छोटा पारुलिया पंचायत में संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने पहुंचे विधायक श्री महंती को विद्यालय के प्रबंधन,शिक्षक और विद्यार्थीयों द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। विधायक ने नवोदय विद्यालय के शिक्षकों की मांग पर विधायक निधि से शौचालय निर्माण का शिल्यान्यास किया। मौके पर विधायक ने अपने संबोधन मे कहा की मै एक अभिभावक और दोस्त बन कर हमेसा आपके साथ हूँ, आपकी हर छोटी बड़ी जरूरतों को हर संभव पूरा करने का प्रयास करता रहूंगा और शिक्षारत सभी छात्र छात्राओं को मन लगाकर पढ़ने अपने सपने और परिजनों के सपनों को पुरा करने के साथ साथ एक अच्छा व्यक्तित्व का निर्माण कर समाज हित मे कार्य करने की बात कही है। विधायक ने छात्रों की उज्ज्वल भविष्य की ईश्वर से प्रार्थना की है। इस अवसर पर असित मिश्रा, रास बिहारी साव, खितिष मुंडा, आशीष गिरि, अरुण बारीक, जितेंद्र ओझा, लालमोहन मुर्मू, सुमित माइती, जूना सोम, पप्पू राउत, राजीव लेंका, मिथुन कर, कमल दत्त, राजेश भद्र, सुब्रतो घोष, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।






