
जमशेदपुरः बुधवार को योगी यूथ ब्रिगेड के केन्द्रीय अध्यक्ष समरेश सिंह की अध्यक्षता मे एक आवश्यक बैठक सिद्धगोड़ा स्थित कार्यालय मे सम्पन्न हुई. बैठक मे दुर्गा पूजा के तैयारियों पर चर्चा करते हुए ये कहा गया की झारखण्ड सरकार के द्वारा दुर्गा पूजा के नए गाइडलाइन को तुगलकी फरमान बताते हुए योगी यूथ ब्रिगेड इसका विरोध करती है जिसमे यह स्पष्ट किया गया है कि रिकार्डेड भजन बजाने पर लगे पाबन्दी को बेतुका बताते हुए उन्होंने कहा की मस्जिदों से लाऊड स्पीकर लगाकर सालों भर प्रतिदिन 5 बार अजान पढ़ा जा सकता है तो दुर्गा पूजा मे 4 दिन रिकार्डेड भजन क्यों नहीं बज सकता है, बैठक के माध्यम से वर्तमान सरकार से ये माँग की गयीं की जनता मे उत्पन्न रोष को देखते हुए अविलम्ब उक्त फैसले को वापस लें. बैठक का संचालन जिलाध्यक्ष मनोज माँझी तथा धन्यवाद ज्ञापन नगर अध्यक्ष साकेत भारद्वाज ने किया. बैठक में मुख्य रूप से समरेश सिंह, सुमित शर्मा, मनोज मांझी, साकेत भारद्वाज, श्रीकांत सिंह, धरण सिंह, बिनोद भगत, मनोज तिवारी, अनूप सिंह, राज प्रताप सिंह, संतोष सिंह, विवेक प्रसाद, यशवंत राय, जय राठौड़, आशीष चंद्रा, राजेश सिंह, शशि ओझा, प्रशांत बाजपेई, प्रदीप सिंह, पवन सिंह आदि समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.




