
घाटशिलाः घाटशिला पुलडुंगरी चौक के पास मंगलवार की सुबह एनएच पर सड़क दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग किया था कि अनुमंडल अस्पताल के पास एनएच टर्निंग पॉइंट पर बैरियर लगाने की मांग की थी, ग्रामीणों ने कहा कि दुर्घटना स्थल पर अगर प्रशासन द्वारा बैरियर लगाया गया होता तो आज यह सड़क दुर्घटना नहीं होती. ग्रामीणों की मांग पर पहल करते हुए घाटशिला के एसडीओ सत्यवीर रजक, एसडीपीओ बीडीओ और सीओ ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों के साथ बैठक की. (नीचे भी पढ़े)
बैठक में ग्रामीणों ने दुर्घटना स्थल पर बैरियर लगाने की मांग की, जिस पर पहल करते हुए प्रशासनिक पदाधिकारियों ने ड्रम मंगवा कर एनएच को घेर दिया है. विदित हो कि उक्त स्थान से ग्रामीण अनुमंडल अस्पताल की ओर जाते थे. सड़क को ड्रम से घेरने के पश्चात अब ग्रामीण को अस्पताल जाना हो तो कशीदा होकर जाए या फुलपाल क्रॉसिंग होकर जाना पड़ेगा. मौके पर मुखिया कन्हाई मुर्मू, कालीराम शर्मा, बहादुर सोरेन, विकास मजूमदार, सुब्रत दास समेत अन्य कई ग्रामीण उपस्थित थे.





