
जमशेदपुर : ठाकुर अनुकूल चंद्र जयंती को लेकर श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र सत्संग द्वारा रेलवे को पत्र लिखकर गिधनी स्टेशन में ट्रेनों के ठहराव की अपील की गई थी. इसको देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा गिधनी स्टेशन पर दो जोड़ी ट्रेनों के ठहराव की घोषणा की गई है. इस ट्रेनों में टाटा-हावड़ा फेस्टिवल स्पेशल और रांची-हावड़ा फेस्टिवल स्पेशल शामिल है. ये दोनों ट्रेने अप एवं डाउन लाइन पर 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक दो मिनट के लिए रुकेंगी. ट्रेन नंबर 02830 टाटा से खुलने के बाद सुबह 7.28 बजे गिधनी स्टेशन पहुंचेगी. दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन 7.30 बजे हावड़ा के लिए रवाना हो जाएगी. इसी तरह ट्रेन नंबर 02829 हावड़ा से खुलने के बाद शाम 5.56 बजे गिधनी स्टेशन पहुंचेगी और शाम 5.58 मिनट पर टाटानगर के लिए रवानी हो जाएगी. वहीं ट्रेन नंबर 02896 रांची से खुलने के बाद दोपहर 12.16 बजे गिधनी स्टेशन पहुंचेगी और 12.18 बजे हावड़ा के लिए रवाना हो जाएगी. इसी तरह ट्रेन नंबर 02895 हावड़ा से खुलने के बाद दोपहर 3.23 बजे गिधनी स्टेशन पहुंचेगी और 3.25 बजे रांची के लिए रवाना हो जाएगी.






