
चाईबासा : पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा पुलिस केंद्र में पुलिस उप-महानिरीक्षक, (कोल्हान क्षेत्र ) चाईबासा, पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा, सहायक पुलिस अधीक्षक चक्रधरपुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय ), परिचारी प्रवर, पुनि सह थाना प्रभारी सदर, पुनि सदर अंचल, पुनि पीसीआर, थाना प्रभारी मुफस्सिल एवं परिचारी तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी / कर्मी शहीद वीर सपूतों के सम्मान में आयोजित परेड में शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की. साथ ही चाईबासा जिला अंतर्गत शहीद आरक्षी-249 विजय सिंह बिरुवा, शहीद आरक्षी श्याम चरण दास दोंगो, शहीद आरक्षी-465 गोनो अंगरिया, शहीद आरक्षी दामू तियू, शहीद आरक्षी-701 सालकु हाईबुरू, शहीद आरक्षी-303 लाल सिंह हाईबुरू, शहीद आरक्षी-194 लखींद्र मुंडा एवं सिमडेगा जिला बल के शहीद आरक्षी-16 तुराम बिरुली के परिजनों को आमंत्रित कर पुलिस उप महानिरीक्षक तथा पुलिस अधीक्षक के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया.






