• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, June 13, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur-mla-saryu-roy-action-जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय मॉर्निंग वॉक में गोलमुरी पहुंचे, पार्क अधूरा पाया, जहां नशेड़ियों को अड्डा जमता है, जनता की शिकायत से गुस्साएं विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी को लिखा यह पत्र

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी इलाके के मथुरा बगान में नगर विकास की निधि से बनाये गये पार्क को जुआड़ियों का अड्डा उत्पातियों ने बना दिया है. इसको लेकर सरयू राय ने जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी को पत्र लिखा है. इस पत्र में कहा गया है कि वे बुधवार को प्रातः क्षेत्र भ्रमण के दौरान गोलमुरी इलाके में गया था. नागरिकों ने बताया कि यहां के मथुरा बगान में नगर विकास विभाग की निधि से एक पार्क का निर्माण 2 वर्ष पूर्व हो रहा था, जो अधूरा है और नशेड़ियों एवं जुआरियों का अड्डा बन गया है. नागरिकों और अपने साथी कार्यकर्ताओं के साथ स्थल पर गया तो पाया कि वहां पार्क के नाम पर जो भी संरचानाएं खड़ी की गयी हैं वे बदहाल स्थिति में हैं. शौचालयों के दरवाजे, पार्क के सामने लगे लोहे के ग्रिल, सीवरेज के ढक्कन, बिजली के केबुल आदि को अड्डेबाजों और नशेडियों ने या तो तोड़ दिया है या काटकर अपने साथ ले गये हैं. जगह-जगह पर शराब की बोतलें एवं पाऊच बिखरे पड़े हैं. पार्क का पूरा मैदान झाड़ियों से भर गया है. सरयू राय ने बताया कि उनको स्थानीय लोगों ने बताया कि इस पार्क का निर्माण नगर विकास विभाग की निधि से प्रारंभ हुआ था. जिस संवेदक को यह काम मिला था, उसके द्वारा सामानों एवं स्थल की हिफाजत के लिए नियुक्त गार्ड और उनके परिवार के लोग मिलने आये. उन्होंने बताया कि संवेदक ने उन्हें कुछ दिनों तक वेतन भुगतान किया था. पार्क के आस-पास स्थित घरों के लोग भी मिलने आये और बताया कि पार्क में अड्डेबाजी करने वालों और नशा करने वालों के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यदि इस पार्क निर्माण का आरंभ नगर विकास विभाग की निधि से हुआ है और इसके लिए कोई संवेदक नियुक्त किया गया है तो इसका ब्योरा जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय में अवश्य होगा. यह विवरणी भी होगी कि पार्क के निर्माण के लिए कितनी निधि स्वीकृत हुई थी, कितनी निधि अब तक विमुक्त की गयी है, संवेदक ने निर्माण के उपरांत पार्क को हैंडओवर किया है या नहीं, आदि सूचनाएं अवश्य जमशेदपुर अक्षेस के कार्यालय में होगी. श्री राय ने पत्र में कहा है कि एक बार इस निर्माण की समीक्षा आवश्यक है. यह भी आवश्यक है कि निर्माण के उपरांत पार्क के नियमित रख-रखाव की व्यवस्था के संबंध मे जमशेदपुर अक्षेस द्वारा क्या व्यवस्था निर्धारित की गयी है. तदुपरांत पार्क के अधूरे निर्माण कार्य को पूरा करने और पार्क को सही स्वरूप में लाने की योजना बनाना आवश्यक प्रतीत हो रहा है ताकि इसपर हुआ व्यय निष्फल नहीं हो.

ADVERTISEMENT
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur rural villagers – कांकु में स्टोन क्रशर-खनन परियोजना को लेकर एकजुट हुए रैयत व ग्रामीण, समर्थन में उठी आवाज, रोजगार और विकास की उम्मीद
खबर

Jamshedpur rural villagers – कांकु में स्टोन क्रशर-खनन परियोजना को लेकर एकजुट हुए रैयत व ग्रामीण, समर्थन में उठी आवाज, रोजगार और विकास की उम्मीद

June 13, 2026
Jharkhand cm in deori mandir : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन संग दिउड़ी मंदिर पहुंचे, लिया माता रानी का आर्शीवाद
खबर

Jharkhand cm in deori mandir : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन संग दिउड़ी मंदिर पहुंचे, लिया माता रानी का आर्शीवाद

June 13, 2026
jharkhand ramghar incident- रामगढ़ में बड़ा हादसा, जहरीली गैस रिसाव से चार लोगों की मौत, अवैध खनन पर प्रशासन की कार्यशैली पर उठाये गए सवाल
खबर

jharkhand ramghar incident- रामगढ़ में बड़ा हादसा, जहरीली गैस रिसाव से चार लोगों की मौत, अवैध खनन पर प्रशासन की कार्यशैली पर उठाये गए सवाल

June 13, 2026
Next Post
jharkhand-cm-hemant-soren-झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्थापना दिवस को लेकर शुरू की तैयारी, बंटेगी नियुक्तियां, विभागों को दिया सख्त निर्देश, तत्काल दूर हो नियुक्ति नियमावली की सारी अड़चनें, आपकी सरकार आयेगी आपके द्वार, सड़क होगी सुदृढ़

adityapur-news-आदित्यपुर के पुराने थाना प्रभारी को विदाई, नये थानेदार का भी स्वागत, वरिष्ठ नागरिक संघ के आयोजन में बोले नये थानेदार-आदित्यपुर की जनता का साथ लेकर बेहतर व्यवस्था खड़ी करेंगे

jharkhand-medical-college-झारखंड के 5 मेडिकल कालेजों में डॉक्टरों के रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति, 30 और 31 अक्टूबर को वॉक इन इंटरव्यू होगा, एमजीएम अस्पताल में भी होगी बहाली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural villagers – कांकु में स्टोन क्रशर-खनन परियोजना को लेकर एकजुट हुए रैयत व ग्रामीण, समर्थन में उठी आवाज, रोजगार और विकास की उम्मीद

Jharkhand cm in deori mandir : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन संग दिउड़ी मंदिर पहुंचे, लिया माता रानी का आर्शीवाद

jharkhand ramghar incident- रामगढ़ में बड़ा हादसा, जहरीली गैस रिसाव से चार लोगों की मौत, अवैध खनन पर प्रशासन की कार्यशैली पर उठाये गए सवाल

Srinath university : श्रीनाथ विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट में यूजी व पीजी के विद्यार्थियों को दी गई विदाई, भावुक हुए छात्र, खूबसूरत लम्हों को किया याद

Chitrapat jharkhand film festival : चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल 26 जून से रांची में, 84 फिल्मों की प्रविष्टियां प्राप्त

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural villagers – कांकु में स्टोन क्रशर-खनन परियोजना को लेकर एकजुट हुए रैयत व ग्रामीण, समर्थन में उठी आवाज, रोजगार और विकास की उम्मीद

Jharkhand cm in deori mandir : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन संग दिउड़ी मंदिर पहुंचे, लिया माता रानी का आर्शीवाद

jharkhand ramghar incident- रामगढ़ में बड़ा हादसा, जहरीली गैस रिसाव से चार लोगों की मौत, अवैध खनन पर प्रशासन की कार्यशैली पर उठाये गए सवाल

Srinath university : श्रीनाथ विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट में यूजी व पीजी के विद्यार्थियों को दी गई विदाई, भावुक हुए छात्र, खूबसूरत लम्हों को किया याद

Chitrapat jharkhand film festival : चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल 26 जून से रांची में, 84 फिल्मों की प्रविष्टियां प्राप्त

west singhbhum ckp- रेलवे क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए एनओसी की मांग, नगर परिषद अध्यक्ष ने डीआरएम से की मुलाकात,दांती-बेगुना सड़क निर्माण को ले भी एनओसी की मांग से संबंधित पत्र सौंपा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News