जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो स्थित हिल व्यू कॉलोनी में शुक्रवार की दोपहर आठ फीट का अजगर निकलने से अफरा-तफरी मच गई. अजगर निकलने की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई. स्थानीय लोगो ने सांप पकड़ने वाले को बुलाया. कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा जा सका. अजगर के पकड़ाने से स्थानीय लोगों ने चैन की सांस ली. अंत में अजगर को दलमा के जंगलों में छोड़ दिया गया. स्थानीय लोगों के अनुसार हिल व्यू कॉलोनी दलमा के जंगलों से सटा हुआ इलाका है. यहां अक्सर सांप और अन्य जानवर उतर आते है पर अजगर को पहली बार इलाके में देखा गया. हालांकि अजगर को पकड़कर सही सलामत वापस जंगलों में छोड़ दिया गया है. अजगर को काबू पाने के लिए स्नेक कैचर यूथ मिथलेश श्रीवास्तव उर्फ छोटू ने काफी कड़ी मेहनत की. छोटू काफी दिनों से शहर में लोगों की सेवा दे रहे है.






