
जमशेदपुर: जमशेदपुर के बागबेड़ा निवासी 35 वर्षीय पम्मी देवी बीते 20 सितंबर से गायब है. उसका अभी तक कोई पता नहीं चला है. इधर परेशान पति जयप्रकाश राय अपने बच्चों और मां के साथ सिटी एसपी से मिलने पहुंचा. उसने सिटी एसपी से गुहार लगाई है कि उसकी पत्नी को जल्द से जल्द ढूंढ निकाला जाए. (नीचे भी पढ़े)

जयप्रकाश ने बताया कि 20 सितंबर को पत्नी घर से दवा लेने की बात कहकर निकली थी फिर वापस नहीं आई. उन्होंने काफी खोजबीन की पर कोई पता नहीं चला. अंत में उसे बच्चों ने बताया कि मोबाइल पर पम्मी एक नंबर से अक्सर बात किया करती थी. उस नंबर के साथ बागबेड़ा थाना में शिकायत भी की पर एक माह बीत जाने के बाद भी उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.




