
जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुबली पार्क में “मुगल” के नाम पर कालिख पोतने के मामले में आरोपियों की ओर से अधिवक्ता प्रभात शंकर मुकदमा लड़ेंगे. इसके लिए वे किसी तरह की फीस भी नही लेंगे. उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद पुलिस ने द्विपाल विश्वास, विक्की यादव, प्रिंस यादव और अमित यादव के खिलाफ माहौल बिगाड़ने और लॉकडाउन का उल्लंघन करने के अलावा अन्य धाराएं लगाई है जो की जायज नहीं है. (नीचे भी पढ़े)
प्राथमिकी दर्ज कर उनके खिलाफ अत्याचार किया जा रहा है, इसलिए उन्होंने यह मुकदमा लड़ने का फैसला लिया है और इसके लिए वे किसी तरह की फीस भी नही लेंगे. बता दे कि जुबली पार्क के एक हिस्से को मुगल गार्डन नाम दिया गया था. प्रबंधन की ओर से एक बोर्ड भी लगाया गया था. इसके विरोध में बजरंग दल ने मुगल के नाम पर कालिख पोत दी थी जिसके बाद बिष्टुपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.



