• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, July 18, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur-bjp-leader-attack-case-भाजपा नेता राम सिंह मुंडा पर हुए हमले को भाजपा ने गंभीरता से लिया, मिलने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी जाना हाल चाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले-झारखंड-जमशेदपुर की विधि-व्यवस्था भगवान भरोसे-video, केंद्रीय अर्जुन मुंडा बोले-झारखंड में भाजपाइयों को चुनकर मारा जा रहा है-video, हेमंत सरकार का अपराधियों को संरक्षण प्राप्त, पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा- राज्य में हेमंत सोरेन का शासन नहीं बल्कि अपराधियों का शासन है

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश राम सिंह मुंडा से मुलाकात करते हुए.

जमशेदपुर : जमशेदपुर भाजपा के नेता और भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राम सिंह मुंडा पर हुए जानलेवा हमला का मुद्दा गरमाता नजर आ रहा है. बुधवार को हमले के दूसरे दिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश खुद रांची से जमशेदपुर पहुंचे. उन्होंने यहां आने के बाद भाजपा नेता राम सिंह मुंडा का हाल चाल जानने के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) गये, जहां उनका हाल चाल जाना. (नीचे देखे पूरी खबर)

ADVERTISEMENT
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का बयान-video.

इस मौके पर उनके साथ जमशेदपुर भाजपा के जिला अध्यक्ष गूंजन यादव समेत अन्य तमाम नेता मौजूद थे. इस दौरान उन्होंने पूरे घटनाक्रम को सुना और बताया कि जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में विधि-व्यवस्था की हालत खराब है. आम लोग अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे है. लगातार हमले किये जा रहे है. अगर इस तरह के राजनीतिक हमले बंद नहीं हुए तो इसको लेकर जनांदोलन चलाना होगा. वे यहां उनको देखने के बाद सीधे वापस राजधानी रांची के लिए लौट गये. (नीचे देखे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने क्या कहा)

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का बयान-वीडियो-video.

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जाना हाल-चाल
इसके तुरंत बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी दल बल के साथ भाजपा नेता राम सिंह मुंडा से मिलने पहुंचे. उनके साथ भाजपा नेता बिनोद सिंह, भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनिल मोदी, भाजपा के जमशेदपुर महानगर प्रवक्ता प्रेम झा समेत कई अन्य लोग मौजूद थे. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मिलने जाने के क्रम में ही राम सिंह मुंडा पर हमला अपराधियों ने किया था. (नीचे देखे पूरी खबर)

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भाजपा नेताओं के साथ राम सिंह मुंडा से मुलाकात करते हुए.

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने यहां मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि झारखंड में भाजपाइयों को चुनाकर मारा जा रहा है. लगातार राजनीतिक हमले हो रहे है. झारखंड की हेमंत सोरेन को अब तो अपने आपको साबित करना होगा कि इस तरह की बात नहीं है, लेकिन लगातार हमला होना जरूर चिंता का विषय है और इस मुद्दे को अगर राज्य सरकार गंभीरता से नहीं लेती है तो वे लोग केंद्र में मामले को ले जायेंगे. वैसे यह मामला अभी तो सिर्फ राज्य का ही है, ऐसे में राज्य सररकार को ही फैसला लेना चाहिए, लेकिन अगर बातें जायेगी तो दूर तक चली जायेगी. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि झारखंड में अपराधियों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है, तब जाकर ही इस तरह के हमले हो रहे है, जिसको बरदाश्त नहीं किया जायेगा. (नीचे देखे पूरी खबर)

पूर्व सीएम रघुवर दास भी टीएमएच में हाल चाल लेने पहुंचे
राम सिंह मुंडा से मिलने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास टाटा मेन अस्पताल पहुंचे. उन्होंने राम सिंह मुंडा से मिलकर घटना की जानकारी ली और घटना को दुःखद बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की. उन्होंने राम सिंह मुंडा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि जमशेदपुर सहित पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति भयावह हो गयी है. आज जिस तरह से प्रदेशवासी भयाक्रांत हैं उस स्थिति में जरूरी है कि पुलिस प्रशासन ऐसे मामलों में तत्परता के साथ गुडवर्क करके दिखाए. कानून-व्यवस्था की स्थिति लचर गयी है. जमशेदपुर ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश में कमोवेश कानून-व्यवस्था की यही स्थिति है. पूरे प्रदेश में अपराधियों के खुलेआम तांडव करने से ऐसा लगता है जैसे प्रदेश में हेमंत सोरेन का शासन नही है, बल्कि अपराधियों का शासन है. पूर्व सीएम रघुवर दास ने राम सिंह मुंडा पर हुए हमले को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों से बात करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि प्रशासन को ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में सख्त कदम उठाने की जरूरत है, जिससे जनता खुद को सुरक्षित महसूस कर सके. इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री राकेश सिंह समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

Developer

Developer

Related Posts

Tatanagar station action : टाटानगर स्टेशन में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, बड़े पैमाने पर गांजा के साथ तीन गिरफ्तार
खबर

Tatanagar station action : टाटानगर स्टेशन में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, बड़े पैमाने पर गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

July 18, 2026
jamshedpur police quick action : साकची बाजार में गुंडागर्दी करने वाले की पुलिस ने निकाली गुंडई, कमर में रस्सी लगाकर बाजार लायी, मंगायी माफ़ी, देखिये – video
खबर

jamshedpur police quick action : साकची बाजार में गुंडागर्दी करने वाले की पुलिस ने निकाली गुंडई, कमर में रस्सी लगाकर बाजार लायी, मंगायी माफ़ी, देखिये – video

July 18, 2026
jamshedpur east mla purnima meets dc : जनहित के एजेंडा और प्रमुख समस्याओं पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की मुलाकात, समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर त्वरित कार्रवाई की रखी मांग

July 17, 2026
Next Post
jamshedpur-sidghora-surya-mandir-सिदगोड़ा सूर्य मंदिर बना झारखंड की राजनीति का ”बड़ा अखाड़ा”, पूर्व सीएम रघुवर दास ने दिवाली पर जलवाये 2100 दिये, रघुवर दास को चुनाव हराने वाले विधायक सरयू राय सूर्य मंदिर सिदगोड़ा के छठ घाट की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त कराने खुद पहुंचे

jamshedpur-sidghora-surya-mandir-सिदगोड़ा सूर्य मंदिर बना झारखंड की राजनीति का ''बड़ा अखाड़ा'', पूर्व सीएम रघुवर दास ने दिवाली पर जलवाये 2100 दिये, रघुवर दास को चुनाव हराने वाले विधायक सरयू राय सूर्य मंदिर सिदगोड़ा के छठ घाट की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त कराने खुद पहुंचे

Saraikela-Kandra-accident : कांड्रा में गार्डवाल से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, एमजीएम में इलाजरत

Jamshedpur-poorv-sainik-seva-parishad : पूर्व सैनिकों ने शहीदों के पराक्रम को किया नमन, दीप जलाकर दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Saturday 18th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 18 जुलाई 2026

Tatanagar station action : टाटानगर स्टेशन में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, बड़े पैमाने पर गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

jamshedpur police quick action : साकची बाजार में गुंडागर्दी करने वाले की पुलिस ने निकाली गुंडई, कमर में रस्सी लगाकर बाजार लायी, मंगायी माफ़ी, देखिये – video

jamshedpur east mla purnima meets dc : जनहित के एजेंडा और प्रमुख समस्याओं पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की मुलाकात, समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर त्वरित कार्रवाई की रखी मांग

tata steel changes : टाटा स्टील के पदाधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग, नयी ब्रांड कस्टोडियन बनायी गयी

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Tatanagar station action : टाटानगर स्टेशन में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, बड़े पैमाने पर गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

jamshedpur police quick action : साकची बाजार में गुंडागर्दी करने वाले की पुलिस ने निकाली गुंडई, कमर में रस्सी लगाकर बाजार लायी, मंगायी माफ़ी, देखिये – video

jamshedpur east mla purnima meets dc : जनहित के एजेंडा और प्रमुख समस्याओं पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की मुलाकात, समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर त्वरित कार्रवाई की रखी मांग

tata steel changes : टाटा स्टील के पदाधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग, नयी ब्रांड कस्टोडियन बनायी गयी

Jamshedpur asisc zonal competition : केपीएस कदमा में एएसआइएससी जोनल वक्तृत्व प्रतियोगिता 2026 आयोजित, प्रतियोगिता में एएसआइएससी से संबद्ध 28 स्कूलों के 81 बच्चे हुए शामिल

jharkhand got new gift : झारखंड को रेलवे का तोहफा, मुरी पिस्का अमृत भारत स्टेशन में हुए शामिल, पीएम ने किया ऑन लाइन उद्घाटन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News