जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी सियासत के लिहाज से झारखंड की राजनीति में काफी महत्व रखता है क्योंकि यहां से मुख्यमंत्री रघुवर दास चुनाव भाजपा के टिकट पर जीतते रहे थे और इस बार के चुनाव में उनकी ही पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ने वाले कद्दावर नेता सरयू राय ने रघुवर दास को धूल चटा दी थी और चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा था. लेकिन यहां की राजनीति थमती नजर नहीं आ रही है. हालात यह है कि राज्य की राजनीति का बड़ा अखाड़ा जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर घाट बन चुका है. यह पूर्व सीएम रघुवर दास का आशियां समझा जाता था, लेकिन अब सरयू राय और उनकी पार्टी के लोगों की भी दस्तक यहां हो चुकी है. पूर्व सीएम रघुवर दास ने बुधवार को दिवाली के मौके पर 2100 दिये जलाये तो दिन के वक्त सरयू राय खुद सिदगोड़ा सूर्य मंदिर घाट पहुंचे और व्यवस्था का जायजा लिया. (नीचे देखे पूरी खबर)

सिदगोड़ा सूर्य मंदिर का सरयू राय ने लिया जायजा
जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के नेतृत्व में भाजमो प्रतिनिधिमंडल एवं सिदगोड़ा सूर्य मंदिर कमेटी ने मंदिर परिसर स्थित छठ घाट का निरिक्षण किया. इस दौरान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह एवं भाजमो जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव उपस्थित थे. श्री राय ने मंदिर परिसर कि व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवशयक निर्देश दिए. अनहोनें कहा की आगामी छठ पूजा के मद्देनजर सूर्य मंदिर कमेटी के सहयोग से यहाँ आने वाले छठ व्रतधारियों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा. प्रति वर्ष की भांति लाखों श्रद्धालु मंदिर में छठ पर्व मनाने आते हैं और मंदिर कमेटी का प्रयास रहता है की छठ व्रतधारियों को बहतर सुविधा मुहैया कराया जाए. उन्होंने अक्षेस के विशेष पदाधिकारी एवं टाटा स्टील यूटिलिटीज को सभी त्रुटियों को दूर कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है. इस दौरान मुख्य रूप से मंदिर समिति के संजीव आचार्या, भाजमो जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु, मनोज सिंह उज्जैन, मंत्री विकास गुप्ता, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, महानगर प्रवक्ता व विधायक प्रतिनिधि (व्यवसायी मामलों) आकाश शाह, विद्युत प्रतिनिधि पी विजय राव, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष राजेश मुखी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश कोया, जनसुविधा प्रतिनिधि हरेराम सिंह, निजि सचिव सुधीर सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित शर्मा, केंद्रीय छठ पूजा समिति की मंजू सिंह, मिष्टु सोना, काकोली मुखर्जी, किरण सिंह, विजय नारायण सिंह, वरूण सिंह सहित अन्य उपस्थित थे. (नीचे देखे पूरी खबर)

रघुवर दास ने जलाये दिये
जमशेदपुर के सूर्य धाम परिसर में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में भाजपाइयों ने 2100 जलाते हुए दीपोत्सव मनाया. इस दौरान पूरे मंदिर परिसर को दीयों से पाट दिया गया. मंदिर परिसर दीयों की लौ से जगमगा उठा. बता दें कि रामलला की धरती अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ हो चुका है और इस वर्ष उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा अयोध्या में नौ लाख दिए जलाकर विश्व रिकॉर्ड कायम किया गया, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में विश्व का सबसे बड़ा मंदिर राम मंदिर बन रहा है, पूरे हिंदू समाज में इसको लेकर खुशी है. जमशेदपुर में भी इसी के तर्ज पर 2100 दिए जलाए गए. मंदिर परिसर स्थित राम मंदिर को भी भव्य रूप में सजाया गया था.




