
जमशेदपुरः आस्था के महान पर्व छठ पर्व पर अपने आस्था दिखाते हुए जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद विद्युत वरण महतो व आजसू के महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने महाकालेश्वर छठ घाट का उद्घाटन किया. इस दौरान समाजसेवी कमल किशोर अग्रवाल, अरुण बाकरेवाल, राजेश मेंगोटिया, सुनील अग्रवाल और भाजपा के जिला मंत्री जितेंद्र राय संजीव भी शामिल थे व सूर्य को अर्ध्य दिया. इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि आस्था का यह महान पर्व डूबते सूरज को अर्घ्य देकर हमें यह सिखाता है कि हमें सभी का सम्मान करना चाहिए. हर सूर्यास्त के बाद सवेरा अवश्य होता है.

इस दौरान लोगों को अपनी निष्ठा व आस्था का संगम दिखलाने का यह पर्व है. इस पर्व में कोई जात- पात का भेदभाव नहीं होता है. आजसू के नेता झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि आस्था के महापर्व में महाकालेश्वर समिति के लोगों को मैं बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं जिन्होंने छठ व्रतधारियों के लिए इतनी सुंदर व्यवस्था करते हैं. इस अवसर पर समिति के संरक्षक विजय सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अमर सिंह ,राकेश सिंह ,नारायण सिंह , संतोष दुबे , सतीश जयसवाल, सतीश गोयल, विजय सिंह, राजीव सिन्हा, विमल शर्मा, रमेश दास, श्याम गुप्ता, आयुष वशिष्ठ, राज रजक, लिटिल रोहित शर्मा, आशुतोष, सुधांशु, संजय सिंह, विजय पहलवान, अभय चौबे सहित अन्य सदस्य शामिल थे.





