
जमशेदपुरः अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक मंगलवार को आदित्यपुर कॉलोनी सामुदायिक भवन में युवा जिला अध्यक्ष रवि शंकर सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से युवा प्रदेश महामंत्री समरेश सिंह उपस्थित थे. बैठक में सरायकेला – खरसांवा जिला कमिटी का सर्वसम्मति से विस्तार किया गया. जबकि आदित्यपुर नगर अध्यक्ष के रूप मे रितेश सिंह को नियुक्त किया गया. वहीं जिला अध्यक्ष के रूप में रवि शंकर सिंह, जिला महामंत्री बृजमोहन सिंह, जिला वरीय उपाध्यक्ष अजय सिंह व रंजन सिंह, जिला उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह, जिला मन्त्री लोकनाथ सिंह, अनिमेष सिंह, आदित्यपुर नगर अध्यक्ष रितेश सिंह को नियुक्त किया गया है. बैठक को सम्बोधित करते हुए समरेश सिंह ने पदाधिकारियों को शुभकामनायें देतें हुए संगठन एवं समाज हित में निरंतर कार्य करते रहने का दिशा – निर्देश दिया. बैठक में मुख्य रूप से रवि शंकर सिंह, समरेश सिंह, रवि प्रकाश सिंह, अभिषेक सिंह राजपूत, श्रीकांत सिंह, देवांशु शेखर, शुभम सिंह, संतोष सिंह, अभिमन्यु सिंह, अभिषेक सिंह, सौरभ सिंह, साकेत भारद्वाज, बंशीधर सिंह, सविनय सिंह, अविनाश चौहान, रौनक सिंह, बिनय सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे.



