जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर जलापूर्ति योजना शुक्रवार से सुचारू रूप से कार्य करेंगे. इस आशय की जानकारी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने सांसद विद्युत वरण महतो को दी. उल्लेखनीय है कि गोविंदपुर जलापूर्ति योजना के ठप्प रहने पर की जानकारी मिलने पर सांसद विद्युत वरण महतो ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता से इस संबंध में बातचीत की थी. इसमें उन्हें बताया गया था कि ट्रांसफार्मर में खराब होने के कारण समस्या आ रही है. इस आशय की जानकारी मिलने पर सांसद श्री महतो ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता एवं कार्यपालिका अभियंता से बात कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली. (नीचे भी पढ़ें)
इस संदर्भ में उन्हें बताया गया कि ट्रांसफार्मर के रिपेयर होने में लगभग एक सप्ताह से अधिक का समय लग सकता है. इस पर सांसद श्री महतो ने विद्युत विभाग के अभियंताओं को वैकल्पिक इंतजाम करने के लिए कहा. इस पर कार्रवाई करते हुए विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता ने जलापूर्ति योजना के लिए वैकल्पिक विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की. तत्पश्चात आज से जलापूर्ति योजना पुनः कार्यशील किया गया है एवं कल दिन से जलापूर्ति पूर्ववत किया जाएगा.




