
जमशेदपुरः जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत कुम्हार पाड़ा निवासी 16 वर्षीय रानी कुमारी को उसे की चाची सावित्री देवी और भाभी सीमा देवी ने मिलकर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इधर घटना के दौरान रानी की चीख सुनकर पास ही मौजूद उसकी मां पहुंची जिसे देखकर दोनो आरोपी मौके से फरार हो गए.लहूलुहान अवस्था में ही रानी सोनारी थाना पहुंची जहां से उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया.(नीचे भी पढ़े)
रानी के सिर पर गंभीर चोट आई है. इसके अलावा इसके हाथ में भी चोट लगी है. उसका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. रानी सोनारी के बीएसएस स्कूल की छात्रा है. जानकारी देते हुए रानी ने बताया कि उनकी चाची से दो दिनों पूर्व भी विवाद हुआ था. आज वह घर पर अकेली थी तभी चाची सावित्री देवी, भाभी सीमा देवी और दो चचेरी बहन घर में घुस गई और उसपर धारदार हथियार से हमला कर दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.



