जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रखंड परिसर में आजीविका महिला संकुल सावलंबी सहयोग समिति लिमिटेड की वार्षिक आमसभा जमशेदपुर प्रखंड परिसर में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी उपस्थित थे. संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि महिलाओं का आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता है. सरकार महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चला रही हैं. (नीचे भी पढ़ें)

स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं. उन्होंने समूहों को और भी बेहतर तरीके से संचालित करते हुए स्वरोजगार एवं आजीविका के नए साधन विकसित करने तथा आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया. इसके बाद अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया. मौके पर विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की उन महिलाओं को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने समूह के माध्यम से आर्थिक गतिविधियां संचालित कर अपनी आजीविका में वृद्धि की है. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूहों को नियमित बचत, ऋण की किस्त एवं ब्याज भुगतान तथा समूह संचालन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई. इस अवसर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया. कार्यक्रम में पंचायत की सभी जलसहिया दीदियों, मुखिया जी एवं पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रही.




