
जमशेदपुरः लोक संटक मोचक हनुमान मंदिर कि बैठक अध्यक्ष जोगींद्र सिंह जोगी की अध्यक्षता में मंदिर के समीप संपन्न हुई. बैठक में मंदिर के जीर्णेद्धार के संबंध में चर्चा की गई. अध्यक्ष जोगींद्र सिंह जोगी ने मंदिर निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि मंदिर की स्थिती खस्ताहाल होने के कारण मंदिर की मरम्मत आवश्यक हो गई थी. इसलिए स्थानीय लोगों के सहयोग से मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया. मंदिर निर्माण के लिए सामग्री की व्यवस्था की और कार्य शुरू हुआ, किंतु कुछ ही दिनों बाद शहर के विभिन्न इलाकों के असमाजिक तत्वों ने मंदिर पर गलत नियत से कब्जा जमाने का प्रयास किया जाने लगा था. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में निर्णय लिया गया है कि कल यानी शनिवार को संध्या 6 बजे मंदिर में हनुमान चालीसा एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा और शनिवार से मंगलवार तक तीन दिनों का अखंड हनुमान पाठ एवं कीर्तन आयोजित किया जाएगा. बैठक में मुख्य रूप से मंदिर समिति के राजू मारवाह, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि सिंह, पुरोहित बिनोद पांडेय, अमित शर्मा, मंजू सिंह, किरण सिंह, आरती मुखी, काकोली मुखर्जी, नवीन कुमार शक्ति सिंह, राजान राजपूत, सौरव सिंह, गोल्डन पांडे, सुमित साहू, मार्टिन, रुचित जायसवाल, साकेत उज्जैन, भोला रविदास, राजू सिंह, किशोर कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.















