
आदित्यपुर : सरायकेला- खरसावां जिला के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित आदित्य सिंडिकेट के बिल्डर दीपक रंजन ने सोसाइटी के कुछ मालिकों पर सोसाइटी की छवि खराब करने और बिल्डर को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए सभी के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर करने की बात कही है. शार्प भारत को एसडीओ के आदेश की प्रति उपलब्ध कराते हुए बिल्डर दीपक रंजन ने बताया, कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण सोसायटी के सैकड़ों लोगों द्वारा बिजली और मेंटेनेंस बिल जमा करने में असमर्थता जताई गई थी, जिसके तहत मानवीय संवेदना को देखते हुए उनसे कोरोना काल के दौरान बिजली और मेंटेनेंस का बिल नहीं लिया जा रहा था, लेकिन कोरोना त्रासदी का दौर थमने के बाद धीरे-धीरे ज्यादातर मालिकों ने बकाया बिल का भुगतान कर दिया, लेकिन 4th ब्लॉक के कुछ मालिक 7 लाख 9 हजार रुपए बिजली बिल बकाया चुकाने के बजाय मीडिया को गुमराह करते हुए सोसाइटी की छवि खराब कर रहे हैं. हमने एसडीओ के आदेशों का उल्लंघन नहीं किया बल्कि एसडीओ कोर्ट से 4 th ब्लॉक के सदस्यों से मेंटेनेंस और बकाया बिजली बिल भुगतान करने का निर्देश दिया गया है. एसडीओ के आदेश की प्रति के आलोक में पुलिस की मौजूदगी में बकायेदारों का बिजली कनेक्शन काटा गया है. इतना ही नहीं उनके द्वारा डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स का ताला तोड़कर मीटर से बाईपास कर बिजली लेने का प्रयास किया गया जिसआदित्यपुरसे बड़ी दुर्घटना घटने की संभवना थी.





