
जमशेदपुर : झारखंड में रविवार से ठंड बढ़ने के आसार हैं. अगले 24 घंटे में तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होने की संभावना है. मौसम विभाग के अभिषेक आनंद ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा. उन्होंने बताया कि पूरब दिशा की ओर से चलने वाली हवा का अंश होने के कारण तापमान में गिरावट नहीं हुई और आसमान में सुबह बादल छा रहे हैं. अगले 24 घंटे की बात करें तो झारखंड के उत्तरी दिशा में हवा का प्रभाव शुरू हो जाएगा, जिससे दिन में ठंड और रात में ठिठुरन व कनकनी बढ़ेगी. वहीं सुबह कोहरा भी दिखेगा. मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक मौसम साफ होने के साथ ही सुनहरी धूप खिली रहेगी.




