
रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में विगत दिनों स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई थी, जिसमें कोरोना वायरस के नए वैरियंट ओमिक्रोन को लेकर अलर्ट रहने का संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया था. इसके बाद मुख्य सचिव ने सभी जिले उपायुक्त को जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को जल्द ही व्यवस्थित करने का निर्देश दिया है. साथ ही एनएचएम अभियान के निदेशक रमेश घोलप ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई थी.(नीचे भी पढ़े)
इस बैठक में मुख्यमंत्री ने अस्पतालों में लगे ऑक्सीजन प्लांट को जल्द शुरू करने का आदेश दिया था. ऑक्सीजन प्लांट का काम कर रही एजेंसी को 26 दिसंबर तक काम पूरा करने का आदेश दिया गया है. रमेश घोलप ने कहा कि विदेशों से आने वाले लोग यदि कोरोना संक्रमित पाए गए तो उनके सैंपल को जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए लैब में भेजा जाएगा. (नीचे भी पढ़े)
इस दौरान उन्हें सदर अस्पताल के नए बिल्डिंग में बने 20 बेड के आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा. यहां दूसरे संक्रमित मरीजों नहीं भर्ती किया जाएगा.निदेशक रमेश घोलप ने कहा कि सभी जिले के उपायुक्तों को अपर मुख्य सचिव के द्वारा निर्देश दिया गया है कि वे अपने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को जल्द व्यवस्थित करें. उन्होंने कहा कि राज्य के कुछ जिलों का निरीक्षण भी करूंगा. घोलप ने कहा कि संबंधित जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और जिला प्रशासन की टीम अपने-अपने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की देखरेख करेंगे.



