
जमशेदपुर : सामाजिक सेवा संघ के द्वारा जेम्को चौक से साउथ गेट तक नो पार्किंग जोन घोषित करने को लेकर संघ ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन. संघ ने बताया कि जेम्को साउथ गेट की दोनों ओर बड़ी-बड़ी गाड़ियां खड़ी रहती है. जिससे आए दिन ट्रैफिक जाम की समस्या के साथ दुर्घटना भी होती रही हैं. बीते कुछ वर्षों में ऐसी कई घटना हुई है जिससे कई लोगों की मृत्यु हो गई है. इसे देखते हुए सामाजिक सेवा संवा संघ ने मांग की है जल्द से जल्द जेम्को चौक से साउथ गेट तक सड़क के दोनों ओर नो पार्किंग जोन घोषित की जाए.




