
चाकुलियाः चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत भवन परिसर में शनिवार को आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता दरबार आयोजित हुआ. इस जनता दरबार में हर विभाग द्वारा स्टॉल लगाए गए थे. स्टॉल पर संबंधित पदाधिकारी द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया. बीडीओ देवलाल उरांव और सीओ जयवंती देवगम ने कहा कि ग्रामीण अपनी समस्या संबंधित स्टॉल पर आवेदन जमा करें, जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा. (नीचे भी पढ़े)

जनता दरबार में कंबल 17, फुलो -झानो योजना के तहत एक लाभुक को 10 हजार रूपए का चेक और कई लाभुकों के बीच वृद्धा पेंशन स्वीकृत प्रमाण पत्र का वितरण किया गया. इस दौरान 100 मजदूरों के बीच नये जॉब कार्ड का वितरण किया गया. मौके पर जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो, मुखिया कान्हाई मांडी,पंसस राजीव महापात्र, कल्याण पदाधिकारी सह प्रभारी एमओ गौरीशंकर साव, पंचायत सचिव जनमेंजय दंडपाट,रोजगार सेवक मंटू दास,ओमियो महतो, पीएम आवास के सुनील हांसदा समेत अन्य उपस्थित थे.




