
जमशेदपुर : जमशेदपुर की सामाजिक संस्था देश बचाओ संविधान बचाओ के बैनर तले शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में एक सेमिनार का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यकों की समस्याएं एवं उसका समाधान विषय पर परिचर्चा कर देश के वर्तमान हालात पर वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मैग्सेसे सम्मान से सम्मानित संदीप पांडेय उपस्थित थे. उन्होने कहा कि इस समय देश नयी नीतियों के अपनाने से ही संविधान से दूर जा रहा था. नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद से सविंधान में समाजवाद के मूल्य का क्षरण हो रहा है. लोगों को जो अधिकार प्राप्त है, उसका शोषण हो रहा है. (नीचे पढ़ें पूरी खबर व देखे वीडियो)
इसका एक उदाहरण है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम है, जिसको लेकर महिलाओं ने धरना-प्रर्दशन किया. हालांकि कोरोना को लेकर प्रर्दशन सही ढंग से नहीं हो पाया. लेकिन किसान आंदोलन रंग लाया. आखिर क्या बात है कि नरेंद्र मोदी के आने के बाद छात्र आंदोलन में उतर आए हैं, महिलाएं प्रर्दशन कर रही हैं, किसान आंदोलन कर रहे है. ऐसा प्रतीत होता है कि यह सरकार मनमाने ढंग से अपने फैसले ले रही है और ऐसी कार्रवाई करती है जिससे लोगों के अधिकारों का हनन हो रहा है. इसका एक ही तरीका है कि जिनकी वजह से ऐसा हो रहा है उन्हें हटाने की जरूरत है. कार्यक्रम को बिहार इंटरमीडिएट काउंसिल के पूर्व वाइस प्रेसीडेंट अबुजार कमलुद्दीन, सामाजिक चिंतक शैलेन्द्र कुमार और संस्था के संयोजक बलदेव सिंह ने भी संबोधित किया.




