
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत प्रेमनगर में आपसी विवाद को लेकर दो बहनों में झड़प हो गई. इस घटना में किरण देवी घायल हो गई. घटना के बाद घायल अवस्था में ही किरण ने अपना इलाज एमजीएम अस्पताल में कराया. किरण ने टेल्को थाना में मामले की लिखित शिकायत की है. शिकायत के अनुसार घटना 9 दिसंबर की है. एक किरायेदार द्वारा घर खाली करने के बाद उसने घर में ताला लगा दिया. इतने में उसकी छोटी बहन पूनम देवी वहां पहुंचकर ताला तोड़ने लगी. उसने रोकने का प्रयास किया तो पूनम ने हथौड़े से सिर पर वार कर दिया. शिकायत में बताया गया है कि पूनम देवी का साथ देते हुए पिता ने उसके साथ दुर्वव्वहार किया और घर पर लगा चापाकल तोड़ दिया.




