
जमशेदपुर : रेलवे द्वारा अपने स्टाफ के लिए चलाए जा रहे स्टाफ ट्रेन से उतरने के दौरान कुचाई निवासी सुनील महाली ट्रेन के नीचे आ गया. इस घटना में उसका एक पैर बुरी तरह से कट गया. ट्रेन के गुजर जाने के बाद आसपास मौजूद रेलवे से कर्मचारियों ने उसे तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार रेलवे की स्टाफ स्पेशल ट्रेन चक्रधरपुर की ओर से टाटानगर स्टेशन आ रही थी. वेस्ट केबिन सिग्नल ऑफिस के पास लाइन नंबर तीन में ट्रेन धीमी हो गई थी. चलती ट्रेन से उतरने के क्रम में सुनील का पैर फिसल गया और वह सीधे ट्रेन के नीचे चला गया. फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.





