
जमशेदपुर : जमशेदपुर में इन दिनों कार को भाड़े में चलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला गिरोह सक्रिय है. ऐसे ठग आपसे कार को भाड़े में चलाने की बात कहकर लेते है और फिर कुछ महीने तक भाड़ा देने के बाद कार को गिरवी रख फरार हो जाते है. इसकी शिकायत आजादनगर थाने में होने पर आजादनगर और मानगो थाना की पुलिस संयुक्त रूप से छापेमारी कर रही है. अब तक पुलिस ने तीन कारों को बरामद भी कर लिया है. वहीं इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में भी लिया गया है. पुलिस सभी से थाने में पूछताछ कर रही है. ऐसा ही एक मामला अगस्त माह में जुगसलाई थाना क्षेत्र से सामने आया था जहां औरंगजेब नामक व्यक्ति को पुलिस ने कार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था. हालांकि इस मामले में अन्य लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार नही किया था. (नीचे पूरी खबर देखे)
ऐसे करते है ठगी
पहले गिरोह के सदस्य ऐसे लोगों की तलाश में होते है जो अपनी कार को भाड़े पर लगाए. ऐसे लोगों की तलाश कर उनसे कार भाड़े पर लेते है और कुछ महीनों तक उन्हे भाड़े के रूप में कुछ रुपए भुगतान किया जाता है. कुछ महीने बाद ही कार को गिरवी रखकर मोटी रकम लेकर सभी फरार हो जाते है.







